भानपुरा, (दिनांक-10/12/2025         )— भानपुरा पब्लिक स्कूल, भानपुरा के विद्यार्थियों ने बुधवार को ऐतिहासिक व आध्यात्मिक धरोहर धर्मराजेश्वर का शैक्षिक भ्रमण किया। यह अनूठा मंदिर समूह एक ही विशाल चट्टान को काटकर निर्मित किया गया है और भारतीय स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका निर्माण 9वीं शताब्दी में किया गया था।

यह एक दिवसीय शैक्षिक यात्रा विद्यालय संगठन समूह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंदा मटाई स्वयं विद्यार्थियों के साथ इस भ्रमण में सम्मिलित हुईं एवं बच्चों को धर्मराजेश्वर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वास्तुकला संबंधी महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की।यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने चट्टान-खोद संरचना, गुफा मंदिरों की शैली तथा प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक समस्त गतिविधियों में भाग लिया और इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक तथा यादगार अनुभव बताया।सभी बच्चे इसी विषय पर प्रोजेक्ट भी तैयार करेंगे जिसमें इस शैक्षणिक भ्रमण से उनको क्या कुछ सीखने को मिला इसकी विस्तृत जानकारी देंगे।संगठन समूह की प्रमुख श्रीमती टोनू जैन सोजतिया जी ने कहा कि इस तरह के भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है।